ग़ाज़ीपुर- किसी भी जन प्रतिनिधि को हमने निराश नही किया और इनके मान सम्मान से कोइ समझौता न कर सदैव इनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया हूँ- विशाल सिंह चंचल

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। स्थानीय निकाय चुनाव के प्रतिनिधि (विधान परिषद सदस्य) चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान प्रतिनिधि विशाल सिंह चंचल के समर्थन मे आज दिन सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव की अध्यक्षता मे नगर के वंशीबाजार मे बैठक करके भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल को जिले के प्रधानों का समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले भर से जुटे सैकड़ों प्रधानो को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष भयंकर यादव ने कहा कि व्यवहार और व्यक्तित्व के धनी विशाल सिंंह ने अपने निवर्तमान कार्यकाल मे पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उनके शोषण को रोका है। आगे उन्होंने कहा कि एक निष्पक्ष प्रतिनिधि का दायित्व निर्वहन करते हुए इन्होंने दलगत भावना से हटकर निष्ठा से समाज सेवा किया है और हम जनपद के ग्राम पंचायत प्रधानो की ओर से इनको अपना पुर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए इनके जीत की कामना करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे ग्राम पंचायतों मे मानक के साथ लगातार विकास के कार्य हुए है और हो रहे है। आज ग्राम पंचायतें विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गाँव को केन्द्र मे रखकर देश और प्रदेश की सरकारों ने गांवों के विकास को प्राथमिकता मे रखा है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट रुप से कहा एक प्रतिनीधी से जो अपेक्षा होती है उसे विशाल सिंह चंचल ने पुरा किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी विशाल सिंह च़ंचल ने कहा कि निवर्तमान कार्यकाल मे पंचायत प्रतिनिधियों के हर उम्मीद और नैतिक आवश्यक्ताओं को हमने पुर्ण करने का प्रयास किया है। किसी भी जन प्रतिनिधि को हमने निराश नही किया और इनके मान सम्मान से कोइ समझौता न कर सदैव इनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया हूँ। आज के इस बैठक को प्रधान संघ के प्रदेश सचिव हीरामणी चौहान, चुनाव संयोजक भाजपा के पुर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने भी सम्बोधित किया।
बैठक मे दयाशंकर पांडेय, सुरेन्द्र राम अभिमन्यु सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, अनिल चौहान, राजेश सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामकरण चौहान, जितेंद्र सरोज, अभिमन्यु सिंह यादव, राम शीशराम और धर्म राम सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।