ग़ाज़ीपुर- पुलिस अधीक्षक ने की चुनाव मे लगे पुलिस बल, पीएसी बल तथा केन्द्रीय बलों के अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। विधान परिषद चुनाव 2022 की घड़ी अब नज़दीक आ गई है और इसे बिना किसी परेशानी और सहजता से पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है और तैयारियों को आखरी जामा पहनाया जा रहा है। ऐसे में 9 अप्रैल 2022 को जनपद मे होने वाले विधान परिषद चुनाव के सम्बन्ध मे आज दिन गुरुवार 7 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव मे लगे पुलिस बल, पीएसी बल तथा केन्द्रीय बलों के अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव के दौरान ड्यूटी पर सतर्कतापूर्वक एवं मुस्तैद रहने हेतु प्रेरित किया गया। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने हेतु भी पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया।