जिला अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत

प्रखर जौनपुर। जिला अस्पताल के भर्ती चार मरीजों की कुछ घंटे के अंतराल पर मौत होने से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मरीजों की मौत आक्सीजन की कमी होने खबर आयी तो सनसनी फैल गयी। हलांकि सीएमएस अपनी सफाई देते हुए कहा कि सभी की मौत गम्भीर विमारी के चलते हुई है। आक्सीजन की कोई कमी नही है। जबकि उसी वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज ने बतायी कि आधे घंटे के लिए आक्सीजन की सप्लाई बंद थी। जिला अस्पताल सर्जिकल वार्ड में भर्ती इन्द्रवती देवी,फिरतू राम, केदारनाथ और बहादुर की कुछ घंटो के अंतराल पर दम तोड़ दिया। चार मरीजों की मौते होने से इस वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन अपने अपने लोगो का शव घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच खबर आयी कि इन मरीजों की मौत विमारी से नही बल्की आक्सीजन की कमी के कारण हुई है। इस मामले पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए के शर्मा ने साफ कहा कि इन मरीजों की मौत आक्सीजन की कमी के चलते नही बल्की गम्भीर विमारी के कारण हुई है। तीन मरीज सांस के रोगी थे एक मरीज की किडनी खराब था। डा0 शर्मा का दावा है कि अस्पताल में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा है। इसी वार्ड में भर्ती बंदना नामक मरीज ने बताया कि आधे घंटे तक आक्सीजन की सप्लाई रूकी थी। लेकिन तीन मरीजों की मौत आक्सीजन रूकने से पहले हो चुकी थी चौथे की आक्सीजन चालू होने के बाद हुई है। इस घटना के संबंध में सीएमओ डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह लोग काफी गंभीर रोग से ग्रसित थे इन लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से रेफर किया गया था लेकिन ये कहीं जाने में असमर्थ थे वहीं सीएमओ ने यह भी बताया कि इन लोगों की मौत नेचुरल मौत है इसमें अस्पताल प्रशासन की कहीं से भी हम या नहीं है फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी