ग़ाज़ीपुर- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस पर किया हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की गाजीपुर इकाई ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार की देर रात भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त का हवन, पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान चित्रगुप्त की आरती के पश्चात सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक एवं महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से केक काटकर उपस्थित सभी चित्रांश बन्धुओं को भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस के अवसर पर बधाई दी।
इसी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जै किशन साहू ने उपस्थित सभी कायस्थ बन्धुओं को बधाई दी और कहा कि कायस्थ समाज का बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है। यह समाज कलम का सिपाही के रूप में जाना जाता है और देश को जब भी जरूरत पड़ी है कलम से ही नहीं बल्कि अपने पराक्रम और साहस से देश पर आये संकट से उबारने का काम किया है और आगे आकर देश को नई दिशा दिखाने का काम किया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेंद्र बाबू, डॉ. सुभाष चन्द्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, गणेश शंकर विद्यार्थी, मुंशी प्रेमचंद जैसे महापुरुषों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें इन महापुरुषों के रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे जंगे आजादी की रही हो चाहे सम्पूर्ण क्रान्ति का आंदोलन, इन सभी लड़ाईयों में कायस्थ समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरिश्चंद्र गौड़, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेंद्र अस्थाना, संजय श्रीवास्तव (ब्लाक अध्यक्ष रेवती पुर), अरुण सहाय, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, चित्रगुप्त वंशीधर सभा के सचिव अजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (2150) के राष्ट्रीय सचिव अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (2150) के जिलाध्यक्ष विभोर श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव, संजय सेवराई, राजेश श्रीवास्तव एड., अमर सिंह राठौर एड., संजीव श्रीवास्तव (निदेशक लक्ष्य एकेडमी), संदीप वर्मा एड., कमल प्रकाश श्रीवास्तव एड., अनुराग श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अवनीश वर्मा, मोहनलाल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नन्हें, अखिलेश सिंह एड., नरसिंह यादव, राजेश कुमार यादव, कमला यादव, सुधीर यादव, संजय यादव, माधुरी श्रीवास्तव पूर्व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग, विभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, मेघा श्रीवास्तव, सुधांशु, हिमांशु, हर्ष, प्रियांशु, आर्यन, लिया, चमन, अभिषेक, रामनारायन यादव, अवधेश कुशवाहा आदि तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।