ग़ाज़ीपुर- भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री मंजूला सिंह का लम्बी बिमारी के बाद निधन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पुर्व जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वाहन कर चुकी मंजूला सिंह का कल वृहस्पतिवार रात 10 बजे दौरान चिकित्सा मुम्बई मे लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। बद्धुपुर निवासी मंजूला सिंह के चाचा तुषार सिंह ने बताया कि वो बहुत दिनो से बिमार चल रही थी और इलाज के लिए हवाई मार्ग से 15-16 दिन पुर्व भतिजे अनुप सिंह (बाबा सेवा संंस्थान) के यहाँ गयी थी। अन्त्येष्टि मुम्बई मे हुई मुखाग्नि उनके भतिजे अनुप सिंह ने दी। मंजुला सिंह के आसमयिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी मे शोक की लहर व्याप्त है। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मंजूला सिंह विनम्र और संघर्षशील महिला थी जो सदैव पार्टी के कार्यों मे अपना योगदान देती रही है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, रूद्रा पांडेय आदि ने दुखः प्रकट किया।