मुस्लिम युवाओं को पैसा देकर पत्थर चलवाती है बीजेपी- दिग्विजय सिंह


प्रखर डेस्क/ एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम युवाओं को पैसा देकर बीजेपी पत्थर चलवाती है और दंगा करवाती है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि इस खबर को वह सत्यापित नहीं कर पाए हैं, लेकिन दावों की जांच कर रहे हैं और कहा कि बिना प्रमाण किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन बीजेपी ऐसा करती है। वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता तुहीन सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की हितेषी पार्टी बन गई है और अब वह हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि रामनवमी के दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। मध्य प्रदेश के खरगांव में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं देखने को मिली थी। इसके अलावा बरवानी जिले के सेंधवा टाउन में भी रामनवमी के दौरान जुलूस पर पथराव किया गया था। साथ हु दिग्विजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के लायक नहीं है।