गाजीपुर- एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष को किया निलंबित

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। एक तरफ जंहा पुलिस कप्तान जनपद में लगातार अभियान चलाकर चोरी, लूट, हत्या, छिनैती जैसे वारदातों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे है, वही उन्ही के महकमे के लोग उनकी मेहनत पर पानी फेरने के फिराक में और पुलिस प्रशासन की साख खराब करने में लगे हुए है।
बताते चले कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उचैरी गाँव की एक नाबालिक युवती ने आरोप लगाया है कि दिपक यादव नाम एक युवक ने मेरे साथ शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बना रखा था। युवक द्वारा अब शादी से इंकार किया जा रहा है। थाने पर मौजूद थानाध्यक्ष द्वारा उसकी तहरीर न लिख दो दिनों तक रोके रखा गया। किसी भी फरियादी की तहरीर न दर्ज करना यह एक पुलिस नियमावली के तहत अपराध में आता है। पिडित आंशिका यादव उम्र 15 वर्ष पुत्री रामा यादव द्वारा बताया गया है कि दिपक यादव पुत्र राम सरेख यादव द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाया गया था और अब वह शादी से इंकार कर रहा है। यह तहरीर लेकर वह थाने पहुँचीं थीं एस ओ द्वारा उसे दो दिनों तक रोके रखा गया। इस बात की जानकारी होतें ही एसपी राम बदन सिंह ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है।