ग़ाज़ीपुर- जनपद के सातों तहसीलों में अलग-अलग समय पर अदा की गई अलविदा की नमाज़

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। अलविदा की नमाज़ को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों नमाज़ी इबादत के बाद खैरो बरकत की दुआ मांगी गई। नमाज़ को लेकर पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह से एलर्ट नज़र आया। जहाँ नमाज़ को लेकर सभी मस्जिदों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे, वही नगर क्षेत्र में आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का रुट दोपहर बारह बजे से ढाई बजे तक डाइवर्जन कर दिया गया था। अलविदा की नमाज़ जनपद के सातों तहसीलों में अलग अलग समय पर नमाज़ अदा की गई। नगर क्षेत्र के जामा मस्जिद से लेकर ईदगाह रजदेपुर, गोरा बाजार, लंका, बड़ी बाग, कचहरी, सुजावलपुर, सिटी इंटर कॉलेज, नूरुद्दीनपुरा, सटटी मस्जिद, तुलसीया का पुल, मछली बाज़ार, नखास, गाजी मियाँ का रौज़ा, शेखपुरा, राईनी कालोनी सहित अन्य मस्जिदों में जुम्मा नमाज़ अदा की गई। ईदगाह के मौलाना इसरार अहमद कादरी ने बताया कि रमज़ान का महीना मोमिनो को साल में एक महीने के लिए आता है। रमज़ान के आखिरी जुम्मे को अलविदा कहाँ जाता है। रमज़ान की विदाई का हर रोजेदार को दर्द होता है। इस महीना में मांगी गई हर दुआ कबूल की जाती है। नमाज़ से पहले खुतबा पडा़ जाता है। नमाज़ अदा करने के बाद हर मोमिन जहाँ अपने खैरो बरकत की दुआ मांगता है वही देश में अमन शांति के लिए भी दुआ की गई।