गाजीपुर- भाजपा नेता ने दिहाड़ी मजदूरों को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। मजदूर दिवस अवसर पर आज दिन रविवार को भाजपा नेता सुनिल सिंह एवं सुमित तिवारी, अभिनव सिंह छोटू आदि ने रौजा क्षेत्र मे भवन निर्माण मे काम कर रहे आधा दर्जन दिहाड़ी मजदूरों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनिल सिंह ने कहा कि मेहनत से पसीना बहाकर दूसरों के सपनों को साकार करने वाले मजदूरों के सपनों को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकारों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान सम्मानित होने से दिहाड़ी मजदूर काफी खुश हुए।