गाजीपुर- मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दलश्रंगार दुबे की 64वीं पुण्यतिथि

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दलश्रंगार दुबे की 64 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम ग्राम वासियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर आपस में विस्तार से चर्चा की गयी।
बताते चले स्व. दलश्रृंगार दुबे का जन्म 1904 में ब्राह्मणपुरा गांव के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन से ही शोषित, दलित व पिछड़ो के लिए संघर्ष करने वाले दलश्रंगार दुबे गांधी जी के आंदोलनों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। जिले में स्वतंत्रता संग्राम समाजवादी आंदोलन के संस्थापक व अनेक आंदोलनों के प्रणेता रहे दलश्रंगार दुबे की जेल यात्रा लगभग दस वर्षों की रही। इस दरम्यान अंग्रेजी हुकूमत की अनेक यातनाओं को उन्होंने झेला पर उनके आगे कभी झुके नही। 1941के व्यक्तिगत सत्याग्रह में गांधी जी द्वारा इन्हें जिले का अधिनायक नियुक्त किया गया था। 1977 में जनपद वासियों द्वारा गांधी पार्क में रखे गये स्वागत समारोह में पहुँचे तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव इन्हें सच्चा समाजवादी व इनकी जीवन गाथा को प्रेरणादायी बताया था। उन्होंने अपनी किताब बिल टू पावर में इनका जिक्र करते हुए लिखा कि दलश्रंगार दुबे ‘असीम धीरज व अतीव शीघ्रता के दो सिद्धान्तों की जीवित प्रतिमूर्ति है।
पुण्यतिथि के इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व वाइसचांसलर प्रो. धरणीधर दुबे, पौत्री विद्या दुबे, शशिकांत दुबे, बृजेश मिश्रा, आनन्द दुबे, वेदप्रकाश तिवारी, रमेश दुबे, अमितेश मिश्रा, चंद्रलेश, मनमेंद्र, धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।