चमड़ी जलाने वाली गर्मी से थोड़ी मिली राहत, पारा लुढ़कर 38 डिग्री पर पहुंचा

प्रखर वाराणसी। पुरुआ हवा के साथ आई नमी ने पारा 7.4 डिग्री लुढ़का दिया है। शनिवार पूरी रात चली पुरवा हवा ने मौसम थोड़ा सुहावना बना दिया। इस वजह से रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के नीचे ही रहा। आने वाले दिनों में जिले में बारिश के आसार हैं। बतादे कि बीते शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचे तापमान ने गर्मी का नया रिकॉर्ड बनना शुरू हो गया था। मगर शनिवार को मौसम में अचानक परिवर्तन आया। पूरब की नम हवा ने तापमान में पांच डिग्री की कमी की। रविवार को भी शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की कमी आई। यह 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम आर्द्रता 63 और न्यूनतम 37 फीसदी थी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार आसपास के इलाकों के हालात पर तय होगा कि बनारस में बारिश होगी या नहीं।