ग़ाज़ीपुर- ब्राह्मण रक्षा दल के तत्वाधान में मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद यूसुफपुर, स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम अलावलपुर अफगां स्थित मिश्रा मैरिज हॉल में 3 मई दिन मंगलवार को ब्राह्मण रक्षा दल के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चला।
इस अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ( पूर्व कुलपति काशी हिंदू विश्वविद्यालय) व वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष थे। विशिष्ट अतिथि मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडे, पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता विजय मिश्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ वैदिक परंपरा का अनुसरण करते हुए वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का माल्यार्पण करके विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद दीप जलाकर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों का ब्राह्मण रक्षा दल के आयोजकों व सक्रिय कार्यकर्ताओं मुख्यत: प्रेम शंकर मिश्रा, आनंद उपाध्याय, मृत्युंजय मिश्रा, संजय पांडे, सोनू पांडे, राकेश पांडे, अवनीश पांडे, दीपक मिश्रा, मिंटू बाबा, मनोज उपाध्याय, विनीत कुमार तिवारी, गोविंद उपाध्याय आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। माल्यार्पण के तुरंत बाद मंचासीन अतिथियों को ब्राह्मण रक्षा दल के प्रतीक चिन्ह के रूप में गुलाबी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं के क्रम में पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ गाजीपुर सौरभ पांडे, छात्र नेता निमेष पांडे, राम प्रकाश उपाध्याय, जनता दल (यू) गाजीपुर के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी, विक्की तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता मनोज कुमार तिवारी आदि ने भगवान परशुराम को नमन वंदन कर अपने बहुमूल्य विचार प्रकट किए। सनातन पांडे ने मुख्य अतिथि व उपस्थित ब्राह्मण समाज को उनके मूल कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए वर्तमान परिवेश में हो रही उनकी सामाजिक उपेक्षा पर चिंता प्रकट की। मुख्य अतिथि ने सभी गणमान्य अतिथियों व ब्राह्मण समाज के लोगों, मीडिया समूह के लोगों, वक्ता आदि के प्रति आभार प्रकट किया तथा अपने बहुमूल्य विचार रखें। आयोजन मंडल के समस्त सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार तिवारी व अध्यक्षता मारकंडे मिश्र ने की।
इस अवसर पर प्रभाकर तिवारी, शिबू तिवारी, मनोज तिवारी, अभय चौबे, अंशु पांडे, अतुल तिवारी, अंजनी कुमार पांडे, अमितेश तिवारी, शशांक तिवारी, अजीत पांडे, नितेश उपाध्याय, दीपक मिश्र, सोनू दुबे आदि सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग व ब्राह्मण रक्षा दल के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष ने सबका आभार प्रकट करते हुए सभा का समापन किया।