गाजीपुर- महिला अपराध से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के दृष्टिगत महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के सफल नेतृत्व मे एसआई बलवन्त यादव मय फोर्स के दिन शनिवार 7 मई को समय 5.30 बजे रामवन नहर की पुलिया से मु.अ.सं. 0077/2022 धारा 452, 354 घ, 504, 506 भादवि व 9 ठ/10 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गोलू कुमार पुत्र धर्मदेव राम निवासी ग्राम गोड़िहरा थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एसआई हीरामणि यादव मय फोर्स के दिन शनिवार 7 मई को समय 6.15 बजे मोलनापुर तालगाँव पुल से मु0अ0सं0 0053/2022 धारा 363/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गोलू राजभर पुत्र स्व. मीरू राजभर निवासी ग्राम पहाडपुर थाना सादात जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।
बताते चले कि दिनाँक 6 मई 2022 को बुच्ची देवी पत्नी राजदेव राम ग्राम गोड़िहरा थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि उसकी लड़की को उसके गांव का ही लड़का गोलू कुमार पुत्र धर्मदेव राम निवासी ग्राम गोड़िहरा थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा घर मे घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने तथा घरवालों द्वारा विरोध करने पर घरवालों को गाली गलौज देते हुए उन्हे जान से मारने की धमकी दिया गया था। आवेदिका बुच्ची देवी द्वारा यह भी बताया गया कि गोलू कुमार द्वारा पहले भी कई बार उसकी लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी कर चुका था। लिखित सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुखबिरी सूचना पर आज 7 मई को 5.30 बजे रामवन नहर की पुलिया से अभियुक्त गोलू कुमार पुत्र धर्मदेव राम निवासी ग्राम गोड़िहरा थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वही 7 अप्रैल 2022 को सुदामी देवी पत्नी संजय राजभर निवासी ग्राम बिजहरी थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर ने लिखित सूचना दिया था कि उसकी लड़की को गोलू राजभर पुत्र स्व. मीरू राजभर निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना सादात जनपद गाजीपुर को अपने साथ भगा ले गया है। इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर अपहृता उपरोक्त को दिनाँक 6 मई 2022 को जखनियाँ दक्षिणी रेलवे क्रासिंग से बरामद कर लिया गया। पूछताछ पर अपहृता ने बताया कि अभियुक्त गोलू राजभर ने उसे उसके स्कूल के गेट से यह कहकर के भगाया था कि उसे उसकी माँ ने उसे लेने के लिए भेजा है। स्कूल से उसे मऊ ले गया और वहाँ से गुजरात ले गया था और उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखा था और उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया था। जब पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए उसकी खोजबीन की जाने लगी तो जानकारी होने पर डरवश वह अपहृता को गुजरात से ले आकर वाराणसी स्टेशन पर छोड़कर भाग गया था। गिरफ्तारी के डर से आज वह पीड़िता के घरवालों से मिलकर सुलह समझौता करने की बात करने के लिए पीड़िता के घर जा रहा था कि अभियुक्त गोलू राजभर को मुखबिरी सूचना पर आज दिन शनिवार को 6.15 बजे मोलनापुर तालगाँव पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तरी करने वाली टीम में उ.नि. बलवन्त यादव, उ.नि. हीरामणि यादव, हे.का. महेन्द्र यादव, का. राजेश मौर्य, का. सोनू यादव, का. अमित वर्मा शामिल रहे।