गाजीपुर- 2 किलो 500 ग्राम गाजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 111/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट से सम्बंधित एक अभियुक्त को 2 किलो 500 ग्राम गाजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताते चले कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने तथा उनके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि आज दिन शुक्रवार 13 मई 2022 को उ.नि. कृष्णानन्द यादव थाना कासिमाबाद मय टीम थाना कासिमाबाद द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रिगस्त चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान एक अभियुक्त परमबीर यादव उर्फ सोनू पुत्र मोतीलाल यादव निवासी ग्राम मरदानपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ समय करीब 7.00 बजे कुतुबपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी से मु.अ.सं. 111/2022 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर का सफल अनावरण किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. कृष्णानन्द यादव, का. नागेन्द्र शाह, का. अनुराग कुमार शामिल रहे।