ग़ाज़ीपुर- किसी भी जुल्म के आगे मैं नहीं झुकने वाला- ओम प्रकाश राजभर

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। सुभासपा व सपा के कार्यकर्ताओं के साथ सपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी के साथ ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह सहित सभी विधायक व कार्यकर्ता आज दिन शुक्रवार को कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क में धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे नेताओ व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मौजूदा सरकार तानाशाही रवैया अपना रहीं हैं। विपक्ष के लोगों को झुठे मुकदमे में फसाकर उनकाे परेशान करने की कोशिश की जा रहीं हैं। इस दौरान राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि जहूराबाद के विधायक ओम प्रकाश राजभर करीमुदीनपुर के थाना क्षेत्र में संवेदना व्यक्त करने गयें थे। इस दौरान कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा उनसे गलत व्यवहार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को छोड़कर विधायक के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने मौजूदा सरकार को ललकारते हुए कहा कि मैं किसी भी ज़ुल्म के आगे नही झुकने वाला। आगे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमनें हमेशा गरीबों व दलितों की लड़ाई लड़ीं है। आज की सरकार गरीबों को कुचला चाहतीं है और लगातार उन्हें झुठे मुकदमे में फसाया जा रहा है।
आज के इस धरना प्रदर्शन के मौके पर राम गोविन्द चौधरी, ओम् प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक जै किशन साहू, शोएब अंसारी, विरेंद्र यादव, अंकित भारती, सुभासपा जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, अम्बिका चौधरी, जगदीश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, नफीस आदि नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।