ग़ाज़ीपुर- शिक्षा माफिया की 2 करोड़ 61 लाख रुपए की संपत्ति की गई कुर्क

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। प्रदेश भर में माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस की आख्या पर विचारोंपांत दिनांक 13.05.2022 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय बंसी कुशवाह निवासी छावनी लाइन रघुनाथपुर के आदर्श गांव स्थित आईटीआई (ITI) कॉलेज के इमारत की कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी की आख्या के अनुसार उपरोक्त आईटीआई कॉलेज की इमारत का अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़ 61 लाख रुपये है। उक्त कार्रवाई को मिलाकर नकल माफिया पारस कुशवाहा गैंग की अब तक लगभग 27 करोड़ 81 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है पारस कुशवाहा (गैंग लीडर)- 12 करोड़ 31 लाख की संपत्ति कुर्क, राजेंद्र कुशवाहा- 9 करोड़ 57 लाख की संपत्ति कुर्क, महेंद्र कुशवाहा- 5 करोड़ 94 लाख की संपत्ति कुर्क की गई।