वाराणसी में किशोरी सहित सात मिले कोरोना पॉजिटिव

प्रखर वाराणसी। कोविड लैब से रविवार को 4357 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं दो लोग स्वस्थ हुए। संक्रमितों में चोलापुर निवासी 16 वर्षीय किशोर और 15 वर्षीय किशोरी, गंगोत्री विहार कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला, भोजूबीर निवासी 25 वर्षीय महिला, सिकरौल निवासी 26 वर्षीय महिला, पहड़िया निवासी 33 वर्षीय युवक और अमनपुर कॉलोनी निवासी दो वर्षीय बच्ची सक्रमित है। जिले में इस समय 0.16 फीसदी संक्रमण दर है। वहीं 22 सक्रिय केस है।