ग़ाज़ीपुर- एसपी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। यातायात जागरूकता अभियान के तहत 26 मई 2022 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज के छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना, सही स्पीड में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना इत्यादि जानकारी उन्हें गई। छात्र एवं छात्राओं को अपने पास- पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें रोड पर चलते वक्त यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उनसे अपने आस-पड़ोस के लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098, 181 इत्यादि के बारे में भी बताया गया तथा जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल कर मदद लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।