गाजीपुर- मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट ने 8 सूत्री मांगों हेतु नलकूप मंडल के प्रांगण में किया धरना

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर आंदोलन के दूसरे चरण में अपने 8 सूत्री मांगों हेतु नलकूप मंडल गाजीपुर के प्रांगण में धरना सभा कर जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कर्मचारियों की प्रमुख 8 सूत्री प्रमुख मांगो मैं समूह ग का स्थानांतरण जनपद के बाहर ना किया जाए तथा समूहों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना ऑनलाइन न किया जाए। ई वर्क प्रणाली में लिपिक संवर्ग के कार्यों को यथावत रखा जाए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 30 मई को समस्त कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर नलकूप मंडल गाजीपुर में धरना सभा भी करेंगे। धरना सभा में मुख्य वक्ताओं में मनोज कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारी, नसीम अहमद प्रशासनिक अधिकारी, राकेश कुमार सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री एवं सुभाष सिंह यादव प्रधान सहायक, परवेज अहमद, मनोज पांडे, रमेश पांडे, प्रेम, अश्वनी कुमार, आलोक कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार आदि लोग संबोधित किए। आज के धरना ज्ञापन सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार यादव जिला अध्यक्ष ने किया तथा संचालन संतोष कुमार तिवारी जनपद सचिव द्वारा किया गया।