ग़ाज़ीपुर- नगदी सहित मंगलसूत्र चोरी

प्रखर ब्यूरो दुल्लहपुर/गाजीपुर। थाना क्षेत्र के केसरुआ  गांव में गुरुवार की रात घर के अंदर से नौ हजार नकदी समेत मंगलसूत्र चोरी हो गया। घटना के समय पीड़िता घर के बाहर सो रही थी। सुबह घर के अंदर बक्से में रखा सामान तीतर बितर होने पर इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता गुड़िया बॉसफोर ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।