महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के 4 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रखर एजंसी। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 के केस मिले हैं। कोरोना के B.A 4 वेरिएंट के चार मरीज और B.A. 5 वेरिएंट के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं। चार मरीज 50 साल से अधिक उम्र के हैं जबकि दो 20 से 40 साल की उम्र के हैं जबकि एक मरीज 9 साल का बच्चा है। इन में से दो मरीजों का दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम की यात्रा करने का इतिहास है। जबकि तीन ने भारतीय राज्य केरल और कर्नाटक की यात्रा की है। राज्य के हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार पॉजिटिव मिले मरीजों में से सभी 6 वयस्कों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, जबकि एक ने बूस्टर डोज भी लिया हुआ है। बच्चे को अभी वैक्सीन नहीं लगी है। मरीजों में कोरोना के मामूली लक्षण हैं और सभी का होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है। नए वेरिएंट के केस आने से राज्य में हड़कंप मच गया है। राज्य में मास्त की शख्ती हटा दी गई है। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में शनिवार को कोरोना के 529 केस सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मरीजों के सेंपल 4 से 18 मई के बीच लिए गए थे। संक्रमित पाए गए दो लोगों ने दक्षिण अफ्रीका और बेल्जियम की यात्रा की थी। इनके अलावा तीन लोगों ने केरल और कर्नाटक की यात्रा की थी। संक्रमित पाए गए दो लोगों में यात्रा का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2710 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,296 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।