ग़ाज़ीपुर- सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है भाजपा की सरकार

– जिला कार्यसमिति बैठक मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की दी गयी बधाई
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर जिला पंचायत परिसर मे किया गया वृक्षारोपण
– आगामी कार्य योजना प्रस्ताव का सदन सदस्यों ने हाथ उठा कर सर्वसम्मति से किया समर्थन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर की एक दिवसीय जिला कार्यसमिती बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार मे हुई। कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्र ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तिव्र गति से आगे बढ़ा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुनः पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पिछली बैठक मे प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि तथा साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पाँच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के 12 करोड़ किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। बैठक मे प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर उपस्थित सदन सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के द्वारा आगामी कार्य योजना को बैठक पटल पर रखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52 वें जन्मदिन अवसर पर करतल ध्वनि से बधाई दी गयी तथा उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन की शुभकामना व्यक्त किया गया।तथा जिला पंचायत परिषर मे मुख्यमंत्री के जन्मदिन तथा विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। सदन मे विगत दिनो ज्ञात अज्ञात काल कवलित भाजपा सदस्यों के सम्मान मे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, विजयशंकर राय और बृजेन्द्र राय ने आगामी कार्य योजना के प्रस्ताव पर विचार तथा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव पर ओमप्रकाश राय और श्यामराज तिवारी ने समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा. संगीता बलवंत, शिवपूजन राम, सुनील सिंह, सरोजेश सिंह, प्रो. शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल, राजन सिंह, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, राजेश भारद्वाज, संकठा मिश्रा, राजकुमार झंवर, साधना राय, मीरा श्रीवास्तव, अमरेश गुप्ता, आनन्द राय, ओमकार सिंह सहित सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दया शंकर पांडेय ने किया।