ग़ाज़ीपुर- औद्योगिक प्रशिक्षण संघ का हुआ चुनाव

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण कर्मचारी संघ जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव शनिवार को तुलसीपुर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। संदीप यादव अध्यक्ष, यशोधरा बसंत गजघाटे शाखा मंत्री, प्रशांत कुमार चौधरी उपाध्यक्ष और अशोक कुमार गुप्ता को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय पर्यवेक्षक मंडलीय पदाधिकारियों के साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे, डिप्लोमा इंजीनियर महा संघ के जनपद सचिव इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप, डा. भास्कर दुबे, ब्रजेश यादव, सूर्यकांत कुमार सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य संजय आर्य व संचालन उपेंद्र सिंह ने किया।