ग़ाज़ीपुर- दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। पुलिस द्वारा अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कासिमाबाद ने अपनी टीम के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 13 जून 2022 को उर्मिला देवी पत्नी दीपक चौहन निवासिनी ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा स्थानीय थाना पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि अकबर पुत्र शाविर ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित है। इस सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे नामित अभियुक्त को आज दिनांक 15 जून 2022 को सुबह 6बजे कारण बताकर पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा उक्त के सम्बन्ध मे नियमानुसार मु.अ.सं. 142/2022 धारा 376/452 भादवि विधिक कार्यवाही कर चालान किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में देवेन्द्र सिंह यादव थानाध्यक्ष कासिमाबाद, हे.का. शिवपूजन सिंह, का. उमर खान शामिल रहे।