ग़ाज़ीपुर- फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट करने वाला पूर्व प्रधान प्रत्याशी गया जेल

प्रखर ब्यूरो खानपुर/ग़ाज़ीपुर। भारत सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती को लेकर सोशल मिडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के भुवरपुर गाँव निवासी अशोक यादव पुत्र बनवारी यादव द्वारा एक भ्रामक पोस्ट की गयीं थीं, जिसको लेकर क्षेत्र मे काफ़ी चर्चा हुई थीं। वही इस मामले को सज्ञान मे लेते हुए खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भुवरपुर निवासी अशोक यादव पुत्र बनवारी यादव के द्वारा बीते दिनों सोशल मीडया फेसबुक पर भारत सरकार के अग्निवीर भर्ती पर एक अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए भड़काऊ पोस्ट किया था। जिसकी शिकायत खानपुर पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के द्वारा युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धारा मे जेल भेज दिया गया हैं। खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया की मामला सज्ञान मे हैं युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।।