ग़ाज़ीपुर- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस


प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मु. बाद में जिलाधिकारी एम.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 243 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 987 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 50 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 74 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 000 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 000 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 155 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके 1 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 175 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 2 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 155 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील मु. बाद के मौजा कमसड़ी के लेखपाल एवं कानून-गो के द्वारा वरासत सम्बन्धित मामले को निर्धारित समय में न करने पर प्रतिकुल प्रविष्टी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।