ग़ाज़ीपुर- नपा अध्यक्ष ने सड़क का किया लोकार्पण

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर तक नई सड़क बिटुमिन से निर्मित तथा ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण के उपरान्त उक्त सड़क का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, काशी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जिला अस्पताल आने में मरीजों एवं आमजनता को कितनी तकलीफे होती थी यह आप जानते हैं। तकलीफों को देखते हुए जिलाधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन ने उक्त सड़क को चौड़ीकरण कर अच्छी गुणवक्तायुक्त कार्य कराने एवं साथ ही नाले को बनाकर नाले को ढकने का भी कार्य किया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका गाजीपुर शहर के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उस दिशा में लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उक्त सड़क के बनने के बारे में बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह के प्रेरणा एवं कोशिश से उक्त सड़क का चौड़ीकरण एवं गुणवक्तायुक्त कार्य सम्पन्न हुआ है, साथ ही ढक्कनयुक्त नाले का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। नपा के अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने भी नपा की कार्यों से लोगों को अवगत कराया। वक्ताओं में वरिष्ठ नेता व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अमरनाथ दूबे, अर्जुन सेठ ने भी नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जेई विवेक बिन्द, जावेद अहमद, अभिनव सिंह छोटू, संतोष जायसवाल, राजन प्रजापति, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश यादव, नन्दू कुशवाहा, सत्यदेव यादव, गर्वजीत सिंह, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, बंगाली वर्मा के अतिरिक्त सभासदगण शेषनाथ यादव, अनिल वर्मा, दिग्विजय पासवान, कमलेश बिन्द, रूपक तिवारी, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, सहबान अली, नफीस भाई, संजय राम, नेहाल अहमद, नन्हे भाई, परवेज अहमद सहित बब्लू जायसवाल, विनोद गुप्ता, अमित गुप्ता, रेणू गुप्ता, नवनीत सिंह, विवेक राय, रामानुज राय, सिंहासन कुशवाहा, प्रमोद गुप्ता, आकाश राय, भानु केशरी, अजय गुप्ता सानू आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद वंदना मौर्या एवं संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया।