ग़ाज़ीपुर- तीस्ता सीतलवाड़ को रिहा करों- इनौस

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। इंकलाबी नौजवान सभा, आइसा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीस्ता सीतलवाड़ को रिहा करों, विरोध की आवाज को खामोश करना बंद करो, गाजीपुर में शान्ति पूर्ण आन्दोलनरत बेरोजगार युवाओं पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लो, अग्निपथ योजना को रद्द करों आदि सवालों को लेकर लंका मैदान गेट के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि 2002 गुजरात जनसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सतत अभियान चलाने वाली मानवधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार तीस्ता सीतलवाड़ और आर.बी. कुमार की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए गिरफ्तार तीस्ता सीतलवाड़ और आर.बी. कुमार को बिना शर्तें रिहा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हिंसक और खूनी भीड़ से घिर चुके पूर्व सांसद एहसान जाफरीउस दौर के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी समेत अन्य अधिकारियों से जान बचाने की गुहार लगाई। लेकिन कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया। यह भारत के लिए दुखद दिन था। आज एक महिला से मोदी सरकार डर रही है। अपराध को दबाने के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। इनौस कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए तीस्ता सीतलवाड़ को रिहा करने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में गिरफ्तारी के खिलाफ उठ रही आवाज तानाशाही के खात्मे का संकेत है। इनौस जिला सचिव आलोक कुमार रोहित ने गाजीपुर में अग्नि पथ योजना के खिलाफ शान्ति पूर्ण आन्दोलनरत बेरोजगार युवाओं पर दर्ज फर्जी व मनगढ़ंत मुकदमे बिना शर्त वापस लेने और बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शान्ति पूर्ण प्रदर्शन करने का संविधान इजाजत देता है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं पर मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन ने युवा, रोजगार विरोधी, संविधान विरोधी अपना चेहरा उजागर कर दिया है। इनौस अग्निपथ योजना के खिलाफ, सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को संगठित कर प्रतिरोध संघर्ष का झंडा बुलंद करेगा।
कार्यक्रम को इनौस जिलाध्यक्ष लालजी बनवासी, योगेन्द्र भारती, जानदेव, किशन वनबासी, जिलेश्वर भारती, सुमन बिंद, बसंत यादव, सम्स परवेज ने सम्बोधित किया। संचालन लाल जी वनबासी ने की।