पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग भागी


प्रखर जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला शुक्रवार को अपने पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गयी। महिला मायके से ससुराल जा रही थी। मौका देख घटना को अंजाम दे परिवार वालों को परेशान कर दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दिया है। उक्त गांव निवासी युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी पति के बीच विवाद होने लगा। महिला के मायके के लोग समझा बुझाकर काफी परेशान हो गए। महिला का उसके मायके के पड़ोस के गांव के युवक से पहले से सम्बंध था। महिला का प्रेमी से मोबाइल पर सम्बंध बना रहा। कुछ दिन पहले रक्षाबंधन पर वह मायके गयी थी। एक हफ्ते मायके में रहने के बाद पति के साथ ससुराल आते समय वह प्रेमी को मोबाइल से बात करके रास्ते मे अम्बेडकर मूर्ति तिराहे के पास बुला ली। वही कुछ काम बताकर पति के बाइक से उतर गयी। प्रेमी के साथ कही चली गयी। काफी देर बाद भी वह जब नहीं लौटी तो पति खोजने लगा। जब पति ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो महिला बोली कि अब वह अपने प्रेमी के पास है। वह उसके साथ ही शादी करेगी।