मां ने जुड़वा बच्चों की हत्या कर खुद मौत को लगाया गले

0
188


प्रखर केराकत जौनपुर । स्थानीय क्षेत्र तरियारी के कस्तूरीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात मां ने अपने जुड़वा बच्चों को मार दिया इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही बच्चों के मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव निवासी मनोज पाल की शादी 11 वर्ष पूर्व परियाएं थाना क्षेत्र के लाइन बाजार निवासी सरोजा पाल से हुई थी। शादी के दस साल बाद सरोजा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिसमें एक पुत्र व एक पुत्री थी। लड़के तनवेश व लड़की का नाम तन्वी था। दोनों की उम्र 11 माह थी। परिजनों के मुताबिक मनोज पाल मुंबई में प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व वह अपनी पत्नी सरोजा को दवा दिलाने के लिए मुंबई से घर लाया था। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था। मनोज भंडारे में शामिल होने के लिए गया और रात में वहीं रुक गया। शनिवार को सुबह छह बजे वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे पर दस्तक के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद परिजनों की मदद से किसी तरह उसने दरवाजा खोला।