नदी में डूबने से तीन सगी बहनों सहित चार की दर्दनाक मौत मचा कोहराम

0
146


प्रखर संतकबीरनगर। शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन सगी बहनों समेत चार लोग नदी के पानी में डूब गए। देखते ही देखते चारों गहरे पाने में चले गए। कुछ देर बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया। एक साथ चार मौतों की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव का है। आमी नदी में शुक्रवार को तीन सगी बहनों सहित चार डूब गए। डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर चारो के शव को बरामद किया। चार बच्चों के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार निवासी राज पुत्र विरेन्द्र ने बताया कि उनके छोटे भाई नौ वर्षीय अजीत (09) , मौसी की लड़की आठ वर्षीय दीपावली (08) , रंजना, रूबी (16 ) मां संजू के साथ पूजा का कोसा प्रभावित करने आमी नदी के जोलहा तट पर गए थे। इस दौरान चारो नदी में गिर गए , जब तक कुछ समझ पाते लोग सभी डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शव को बरामद किया।