अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए सांसद श्याम सिंह यादव

0
242

– सपा के मोहपाश से दूर होती महासभा
– पूर्वांचल से पहली बार होगा अध्यक्ष

प्रखर डेस्क। समाजवादी पार्टी को खुला सपोर्ट करने वाली अखिल भारतीय यादव महासभा अब समाजवादी पार्टी के चंगुल से निकलते दिख रही है। दिल्ली के गुजरात के द्वारका में आयोजित राष्ट्रिय कार्यकरिणी की बैठक में अखिल भारतीय यादव महासभा ने डॉक्टर सगुन घोष को अध्यक्ष और जौनपुर जिले से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। कभी सपा के लिए संपूर्ण निछावर करने वाली अखिल भारतीय यादव महासभा अब सपा के चंगुल से निकलती हुई दिख रही है। अखिल भारतीय यादव महासभा का गठन 1924 में किया गया था। साथ ही मुलायम सिंह यादव का भी अखिल भारतीय यादव महासभा के लिए काफी योगदान रहा, जिसे भुलाया नही जा सकता। अखिल भारतीय यादव महासभा लगातार सपा को अपना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया करती थी। लेकिन बसपा सांसद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिल भारतीय यादव महासभा अब सपा के पाले से निकलती हुई दिख रही है। पूर्व में चौधरी हरमोहन सिंह ने भी इसकी कमान संभाली थी, लेकिन अब हरमोहन सिंह का परिवार भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद अब साफ नजर आ रहा है कि यादव महासभा सपा के खेमे से दूर होती दिखाई दे रही है। क्योंकि किसी न किसी रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा का सपा को समर्थन हमेशा रहता था, लेकिन आगे अब कहना मुश्किल होगा कि अखिल भारतीय यादव महासभा सपा का साथ देगी या नहीं?