गाजीपुर चंदौली भदोही मिर्जापुर सहित कई जिलाधिकारियों का तबादला, वाराणसी वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन बनी डीएम चंदौली

0
159


प्रखर वाराणसी। योगी सरकार ने देर रात पूर्वांचल के कई जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अवनीश कुमार सिंह को हरदोई से बाराबंकी का प्रभार दिया गया। साथ ही बाराबंकी के जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह को प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल की कमान दी गई है। दिव्या मलाल को जिलाधिकारी मिर्जापुर दिव्या मिलाद पहले जिलाधिकारी संतकबीरनगर थी। वही गाजीपुर के जिला अधिकारी के रूप में आर्यका अखौरी को कमान दी गई जो पूर्व में भदोही जिलाधिकारी थी। नवनीत सिंह सहगल को जिलाधिकारी मथुरा से जिलाधिकारी आगरा, चंदौली की जिलाधिकारी वाराणसी वीडीए की उपाध्यक्ष ईशा दूहन को बनाया गया है। इसके अलावा जिला अधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे को जिलाधिकारी मथुरा, जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार को जिलाधिकारी पीलीभीत, गौरांग राठी उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ जिलाधिकारी भदोही की कमान दी गई है। इसके अलावा प्रेम रंजन सिंह उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी संतकबीरनगर बनाया गया है। प्रभु नारायण सिंह जिलाधिकारी आगरा को राजस्व का प्रभारी सेक्रेटरी बनाया गया है। रणवीर प्रसाद को आवास विकास का कमिश्नर का पदभार मिला है, साथ ही अजय चौहान को लोक निर्माण विभाग में सेक्रेटरी पद पर तबादला किया गया।