पूर्व प्रधान के पिता का मनाया गया 107 वां जन्मदिन


प्रखर कछवारोड वाराणसी। छतेरी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के पिता विजय प्रसाद तिवारी का 107 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।लोगों ने दादा जी को माला, साफा व केक काटकर जन्मदिन मनाया व आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान राजकुमार पाठक राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित, विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष अवस्थी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, अजय तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, संजय तिवारी; राजेंद्र पांडे, प्रधान कैलाश बिंद अभय तिवारी, विनय उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, मंटू तिवारी, अरुण तिवारी इत्यादि सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित व गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।