एन.एफ.आई.एफ.डब्ल्यू.आई. के मंडलीय चुनाव में सीबी राय अध्यक्ष व अश्विनी सिंह सचिव चुने गए

प्रखर वाराणसी। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारियों के संगठन एन. एफ. आई. एफ. डब्ल्यू. आई. का 2 वर्षीय मंडलीय चुनाव वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में संपन्न हुआ। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें वाराणसी, बलिया, मऊ, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर व संत रविदास नगर जिलों के जीवन बीमा शाखाओं से 300 से अधिक विकास अधिकारी सम्मिलित हुए और अपने मत का प्रयोग किये। चुनाव से पूर्व अखिल भारतीय संगठन की बैठक की गई , जिसमें विभिन्न कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और चुनाव की कार्यवाही की गई। वाराणसी मंडल का चुनाव राष्ट्रीय पदाधिकारियों की देखरेख व निर्देश में संपन्न कराया गया। चुनाव में सीबी राय मंडलीय अध्यक्ष, गोपाल उपाध्याय मंडलीय उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार सिंह मंडलीय सचिव, आनंद कुमार ओझा, अभिषेक कुमार गुप्ता एवं बालेश्वर प्रसाद मंडलीय सह सचिव तथा पंकज कुमार सिंह को मंडलीय कोषाध्यक्ष चुना गया।