ग्राम प्रधान ने छठ घाट का किया निरीक्षण

प्रखर जखनिया जौनपुर । आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो गयी है। रविवार को डूबता सूरज को अर्घ्य डाला जायेगा। इधर, छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जोहरपुर ग्राम प्रधान अभय सिंह ने रविवार को छठ घाट का निरीक्षण किया। वहीं, प्रधान ने छठ घाट का जायजा लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अभय सिंह ने कहा कि जोहरपुर पोखर पर करीब 200 लोग छठ पूजा करते है। उन्हें छठ घाट पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सड़क को अस्थाई रूप से बनाया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधान की ओर से प्रत्येक छठ घाट पर चार सफाई कर्मी को रखने की व्यवस्था भी की गयी है। इस मौके ग्राम प्रधान, अनूप सिंह, मोनू सिंह, अमित गिरि, दीपक गिरि, अखिलेश गिरि, कमलेश यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।