अजीबोगरीब मामला! 17 महीने बाद 65 साल की महिला ने दिया पिल्ले को जन्म, पति का दावा स्वान के रूप में भैरव का हुआ अवतार

0
126


प्रखर एजेंसी। बदायूं की सहसवान तहसील क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दांतों तले उंगलियां जरूर दबा बैठेंगे। यहां ग्राम जामुनी की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी कोख से एक कुत्ते के पिल्ले को जन्म देने का दावा किया है। यह बात इलाके में आग की तरह फैल रही है। महिला के इस दावे के बाद उसके यहां लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। महिला के पति का कहना है कि उसके यहां भैरव बाबा ने जन्म लिया है। गांव में महिला के इस दावे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव की इस महिला ने अजीबो-गरीब दावा करते हुए कहा है कि 17 महीने पहले से उसके पेट में एक गांठ थी। जब वह सोती थी, तब उसे सपने में भैरव बाबा दिखाई देते थे और कहते थे कि वह श्वान के रूप में जन्म लेंगे। 17 महीने बाद उसने सोमवार को कुत्ते को जन्म दिया। महिला के पति मुंशीलाल ने भी महिला के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि उसके तीन पुत्रियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। अब उसकी पत्नी लौंगश्री ने श्वान के रूप में भैरव बाबा ने जन्म दिया है। महिला और उसके पति के इस दावे की खबर जब गांव में फैली तो वहां लोगों का जुटना शुरू हो गया। लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। तमाम लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं, वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव में एक कुतिया ने 11 पिल्लों को जन्म दिया था, जिसका एक पिल्ला गायब है।