कोणार्क कंपनी के कंबल वितरण को ईश्वरीय कार्य बताया सांसद बीपी सरोज ने

0
137

कोणार्क कंपनी बरामनपुर में एक हजार कंबल बांटा गया

प्रखर थानागद्दी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क सीमेंट सीट बनाने वाली यूएएल फैक्ट्री परिसर में अपने हाथों से मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने एक हजार जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। बीपी सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि असहायों एवं पीड़ितों की सहायता ईश्वरीय कार्य है। जरूरतमंद इस धरती पर साक्षात भगवान है।इनकी सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। अतः यह पुनीत कार्य करके हमे पुण्य का भागी बनना चाहिए।कंपनी का यह सेवा भाव अनुकरणीय है।इस मौके पर उन्होंने महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को गिनवाकर केंद्र और प्रदेश सरकार का बखान किया।इसके पूर्व कंपनी के महाप्रबंधक विष्णु कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज को तथा डीजीएम सेल्स जे के वर्मा ने आरएसएस के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। संचालन मुरारी पांडेय ने किया।मुख्य रूप से संजय अग्रवाल डी एन उपाध्याय ए वी सिंह कारिया सिंह गुल्ली पांडेय धनंजय मिश्र अरुण सिंह अंजनी मिश्र वेदप्रकाश सिंह संजय पांडेय अमित सिंह सोनिया गिरी डा रामसमुझ निषाद तथा निर्भय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।