रेप का आरोपी शौचालय से फरार, पुलिस बाहर करती रही इंतजार!

0
104

प्रखर एजेन्सी/लखनऊ। प्रदेश के नोएडा में 14 साल की लड़की से बलात्कार का आरोपी सोमवार को पुलिस की हिरासत से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के शौचालय की खिड़की से फरार हो गया। नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। आरोप है कि वह एक लड़की के साथ भाग गया था। लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ उसके खिलाफ धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया था। डीसीपी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 376 (बलात्कार) को शामिल किया गया था।।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में वह शौच करने के बहाने से बाथरूम गया, जहां पीछे की खिड़की से वह भाग गया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ गए हेड कांस्टेबल के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।