फेसबुकिया प्रेमी के साथ दो बच्चों की मां गायब मिली तो थाने में बोली मैं इसी के साथ रहूंगी, पति हैरान!


प्रखर महाराजगंज। कहते हैं कि प्यार कब कहां किससे हो जाए, यह किसी को नहीं पता? इसके अलावा किस उम्र में हो जाए यह भी किसी को नहीं पता? ऐसा ही प्यार मोहब्बत का एक मामला महाराजगंज जिले का है? जहां पर 8 वर्ष पूर्व ब्याही गई दो बच्चों की मां ने सोशल मीडिया पर किसी अनजाने से प्रेम कर बैठा और अचानक प्रेम के कुछ माह बाद बच्चों को लेकर उसके साथ फरार हो गई। जिसके बाद पति समेत पूरा इलाका हैरत में है। पूरे मामले के अनुसार जिले का एक शख्स कई दिनों तक अपनी पत्नी और दो बच्चों को खोजता रहा। जब तीनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीनों का पता लगा लिया। इसके बाद जब पुलिस ने पति को पूरी कहानी समझाई तो उसके होश उड़ गए।जानकारी के मुताबिक मामला महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला तीन जनवरी को अपने दो बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। किसी भी बात से अनजान पति तीनों की तलाश में भटक रहा था। पीड़ित पति के अनुसार जब उसे कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उसने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों की खोज शुरू की।
प्रेमी के साथ रह रही थी महिला
पुलिस ने पति को थाने पर बुलाया। जहां पुलिस की बातों को सुनकर पीड़ित पति के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी। पुलिस दोनों बच्चों, महिला और प्रेमी को बरामद करके थाने ले आई। वहीं महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर उड़ हुई है। पति और परिवार वालों की लाख कोशिशों के बाद भी महिला ने अपना इरादा नहीं बदला। सामने आया है कि दोनों की शादी को नौ साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों की आठ साल की बेटी और छह साल का बेटा है। पति ने बताया कि शादी के बाद से सब कुछ ठीक था, लेकिन फरवरी 2022 में महिला सोशल मीडिया पर किसी युवक के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां हो गईं। जानकारी होने पर पति ने विरोध किया तो महिला ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया। ये मामला पूरे इलाके में चर्चाओं का विषय बन गया है। पुलिस भी इस मामले को देख हैरान है, क्योंकि ज्यादातर मामले अकेली महिला के जाने के आते हैं, लेकिन ये मामला अलग है। यहां महिला अपने बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ गई है। बताया गया है कि आखिरी वक्त तक महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही।