उत्तर भारती स्थापना दिवस भव्य महोत्सव आयोजन नालासोपारा में

प्रखर नालासोपारा : उत्तर भारती विकास मंच द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस भव्य महोत्सव 24.जनवरी 2023 शाम 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक मनाया जाएगा, नागेंद्र तिवारी के अध्यक्षता संयोजन में कार्य किया जा रहा है। मुख्य अतिथि राजेन्द्र गावित सांसद पालघर, कृपाशंकर सिंह पूर्व गृह राज्यमंत्री, जयप्रकाश निसाद सांसद उत्तर प्रदेश, प्रमुख मार्गदर्शक डॉ ओमप्रकाश दुबे , उद्योगपति राजीवरतन मिश्रा देखरेख में है, सहयोगी मुख्य व्यवस्थापक जय प्रकाश पाण्डेय, विजयभान सिंह, सुनील तिवारी हैं।
अध्यक्ष जी का कहना है कि उत्तर प्रदेश दिवस पर उत्तर भारतीय समाज के मिलन का भव्य समारोह रखा गया है 24.जनवरी को, उत्तर भारतीय विकास मंच के तत्त्वाधान में आयोजित *”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव”* संपूर्ण उत्तर भारतीय भाइयों एवं बहनों से विनम्र निवेदन है की इस कार्यक्रम सपरिवार और मित्रों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सार्थक और ऐतिहासिक बनाएं। नागेन्द्र तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग एक छत के नीचे मिलकर राजनीति से ऊपर उठ कर एक दूसरे के सहयोग से काम करें चले। उन्होंने ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बखान करते हुए उनके कार्यों का बहुत तारीफ किया।।