संदीप सिंह गाजीपुर गौ रक्षा समिति के जिला प्रभारी बने

प्रखर डेस्क। सनातन सभ्यता में गाय को माता माना जाता है और सम्मान व आदर के साथ गौमाता कहकर संबोधित किया जाता है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से गौमाता का सम्मान और भी बढ़ गया है। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति उत्तर प्रदेश के गठन की प्रक्रिया में गाजीपुर जनपद के रामपुर माझा निवासी संदीप सिंह को गाजीपुर जनपद का गौ रक्षा समिति का जिला प्रभारी बनाया गया है। इनके नाम की सहमति गाजीपुर जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा ने दी। बता दें कि वर्षों से गाय की रक्षा के लिए गौ रक्षा का कार्य कर रही संस्था गाय को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर संदीप सिंह को गौ रक्षा समिति का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विवेक शर्मा ने संदीप सिंह से आशा की है कि गोरक्ष पीठाधीश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व व गौ रक्षा अभियान को वह पूर्ण गति प्रदान करेंगे।