लिंगानुपात में जौनपुर प्रदेश में अव्वल

प्रखर जौनपुर/डेस्क। उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात के आंकड़ों में जौनपुर का नंबर पहले नंबर पर पहुंच गया है। यहां पर एक हजार पुरुषों पर 993 महिलाएं हैं। बाकी अन्य जगहों पर इसके नीचे ही लिंगानुपात है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 1000 पुरुषों के सापेक्ष में प्रदेश मे 973 महिलाएं हैं। दिसंबर 2021 में लिंगानुपात 961 था। रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 1000 पुरुषों के सापेक्ष में 931 और गौतमबुधनगर में 910 महिलाएं हैं। यह स्थिति तब है जब सबसे अधिक भ्रूण जांच के मामले गाजियाबाद में पकड़े जा रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार टॉप 5 जनपदों में पहले नंबर पर जौनपुर है। जो दिसंबर 2021 में जिसका लिंगानुपात 961 था वही दिसंबर 2022 में 993 पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर गाजियाबाद है जो दिसंबर 21 में 961 था और अब 973 पर पहुंचा है। वही बहराइच तीसरे नंबर पर है, 2021 में 981 था, जो वर्तमान मे घटकर 962 पर आ गया है। मिर्जापुर 928 था जो बढ़कर 961 पर पहुंच चुका है। पांचवें पायदान पर बुलंदशहर है, जो 951 से थोड़ी सी बढ़त के साथ 957 पर पहुंच चुका है। बाकी जनपद इसके नीचे ही हैं।