सामूहिक विवाह के मंडप से दुल्हन को भगा ले गया प्रेमी, भीड़ ने पकड़ा


प्रखर डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सामूहिक विभाग के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि लोग हैरान हो गए। बता दें कि एराया ब्लाक में प्रशासन की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। मंडप में कई दूल्हा-दुल्हन सज धज के बैठे थे इसी बीच एक युवक आया और एक दुल्हन के पास पहुंच गया। सब के सामने युवक ने दुल्हन को हाथ पकड़ कर ले जाने लगा। बीच मंडप में दुल्हन को ले जाता देख लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी पर पता चला कि दुल्हन को ले जाने वाला उसका प्रेमी था। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। खागा कोतवाली के गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी खखरेरू के एक गांव के युवक के साथ तय की थी। सोमवार को हराया ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दोनों की शादी हो रही थी। दुल्हन के जोड़े में सज धज कर मंडप में बैठी थी। तभी गुलाब का पुरवा निवासी उसका प्रेमी मनोज रैदास वहां पहुंच गया और दुल्हन का हाथ पकड़ कर भागने लगा। इसके बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उससे दुल्हन ने छोड़ने को कहा और तो दुल्हन ने बताया कि वह उसका प्रेमी है, उसी से शादी करेगी। परिवार के लोगों के समझाने के प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी। पुलिस ने दोनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की, तो वहां पर युवती ने किसी भी हालत में प्रेमी के अलावा दूसरी शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया।