मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे चार बच्चों को कार ने रौंदा तीन की मौत एक गंभीर

प्रखर डेस्क। बाराबंकी में मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे 4 बच्चों को अनियंत्रित कार ने रोक दिया। उसके बाद पेड़ से जा टकराई। जिसमें सभी चारों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर 3 की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दे कि कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के जय हिंद स्कूल के करीब मस्जिद पर सुबह नमाज पढ़ने के लिए रोजाना की बात कई लोग गए हुए थे। नमाज पढ़ने के बाद मोहम्मद खालिद 14 वर्ष पुत्र मोहम्मद फारूक मोहम्मद शाह 14 वर्ष पुत्र मोहम्मद रेहान 14 वर्ष पुत्र जमाल वारिस व मोहम्मद रईस 18 वर्ष पुत्र फल्गु निवासी गण कस्बा बदोसराय सुबह करीब 6:00 बजे की नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहे थे। चारों बच्चे सड़क पर एक साथ कुछ ही दूर आगे ही गए थे कि तेज रफ्तार कार चारों बच्चों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद रईस का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कार चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।