अदलहाट थाने पर तैनात आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रखर मिर्जापुर! अदलहाट थाने पर तैनात आरक्षी विनोद कुमार की रविवार की रात बाइक से घर जाते समय कौशाम्बी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल ग्राम निवासी आरक्षी 27 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जय राम अदलहाट थाने पर जून 2022 से तैनात थे,रविवार को बाइक से अपने घर जा रहे थे,इसी दौरान कौशाम्बी जनपद के पोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद थाने में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक आरक्षी जून 2021 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। तथा उसका विवाह विवाह मई2022 में हुआ था।