भीषण सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत


प्रखर एजेन्सी। एटा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कैंटर ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी है।जानकारी के मुताबिक हादसे सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर ततारपुर के पास एक ओवरब्रिज पर हुई। एटा पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब एक कैंटर दिल्ली से मैनपुरी जा रहा था। तभी पिलुआ थाना क्षेत्र में तेर रफ्तार होने के कारण हादसे का शिकार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल वाकी दो लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अनस खान और इरफान निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। इन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सत्तार खान, शाहरुख और अक्षय बाबू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इनमें से एक और की मौत हो गई।