संतोष सिंह विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

प्रखर वाराणसी। लगातार हिंदू हितों की बात करने वाले बहुचर्चित विश्व वैदिक सनातन संघ ने वाराणसी निवासी संतोष कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। यह जानकारी विश्व वैदिक सनातन संघ के केंद्रीय कार्यालय सचिव सूरज सिंह ने दी। जानकारी के अनुसार विश्व वैदिक सनातन संघ लगातार हिंदू हित व धर्म को लेकर अपनी बात प्रमुखता से समाज में रखता है। इसके अलावा विश्व वैदिक सनातन संघ बहुचर्चित श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट में पक्षकार भी है। संतोष सिंह के लगातार सक्रियता को देखते हुए विश्व वैदिक सनातन संघ की केंद्रीय समिति ने उन्हें सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। साथ ही विश्व वैदिक सनातन संघ ने उनसे यह अपेक्षा की है कि आने वाले समय में राष्ट्रहित, हिंदू हित व संगठन हित में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।