बीजेपी ने महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की, वाराणसी से क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को टिकट

प्रखर वाराणसी/डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए नगर निगम महापौर के 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें वाराणसी से अशोक तिवारी को महापौर का प्रत्याशी बनाया प्रत्याशी बनाया गया है। अशोक तिवारी वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री के दायित्व पर बीजेपी में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर से डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा से हेमलता दिवाकर, लखनऊ से सुषमा खरकवाल, सहारनपुर से डॉ अजय कुमार, मथुरा -वृंदावन से विनोद अग्रवाल और झांसी से बिहारी लाल आर्य को महापौर का प्रत्याशी बनाया गया है।