विश्व वैदिक सनातन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला

प्रखर डेस्क। सनातन की बात करने वाला विश्व वैदिक सनातन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ‘बिसेन’ पर प्राणघातक हमला 18 अप्रैल की रात 9 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा निडिल सिरिंज घुसा कर किया गया। बता दें कि उनका इलाज दिल्ली के आर एम एल हॉस्पिटल में चल रहा है। नीडिल सिरिंज के द्वारा हमले के जरिए कैसा हमला है, इस पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। उक्त मामले में विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि ऐसे प्राणघातक हमले की विश्व वैदिक सनातन संघ घोर निंदा करता है और सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग करता है। साथ ही सरकार उनकी सुरक्षा का मजबूत इंतजाम भी करें। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हेतु सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है और चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सनातन हिंदू समाज की धार्मिक आस्था के केंद्रों की आजादी हेतु समस्त भारतवर्ष में संवैधानिक तरीके से लड़ रहे संघ के सदस्यों पर यदि हमला होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और हम सनातनी हिंदू चुप नहीं बैठेंगे।